मौसम का मिजाज बदला : तेज बारिश के साथ गिरे ओले, धमतरी में रोड पर बिछी बर्फ की चादर, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलते ही मौसम सुहाना हो गया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे से रिमझिम बारिश के साथ ही ओले गिरने लगे। बदली और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। बिलासपुर में मार्च में सावन सी झड़ी लग गई है। शुक्रवार की रात भी यहां अच्छी बारिश हुई। इसी तरह दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, जांजगीर-चांपा में भी बौछारें पड़ रही हैं।

रोड पर बर्फ की सफेद चादर बिछी
इधर चारामा-धमतरी रोड में ओले गिरने के बाद रोड पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। राहगीर रुक कर इस पल को कैमरे में कैद करते नजर आए। बताया जा रहा कि समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी प्रदेश आ रही है। इसी के कारण राजधानी में भी पिछले दो दिन से मौसम ठंडा है। आज पूरे दिन ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
नवापारा सब्जी बाजार भरा पानी
एक घंटे से हुई बारिश से पूरा नवापारा नगर पानी से जलमग्न हो गया है। इस बारिश ने पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश के पहले नालियों की सफाई नहीं होने के कारण थोड़ी बारिश में ही नाली उफान मारने लगा। नाली का पानी सड़क सहित लोगों के घर और दुकान पर जा घुसा। गंज रोड, सदर रोड में बारिश का पानी नाली में भर जाने के कारण रोड पर घुटने भर पानी देखने को मिला। वहीं नेहरूघाट सब्जी मंडी में भी घुटने तक पानी भरा हुआ था। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की साफ-सफाई पर लाखों खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन समस्या ज्यों के त्यों बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल