Abhanpur Breaking: खेत में मिली युवक की खून से लथपथ लाश, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर इलाके से बड़ी खबर में सामने आ रही है। यहां खेत के पास नाले में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला बिरेझर चौकी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अभनपुर क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी से कोडापार मार्ग में टोकरो नाला के पास खेत में एक युवक की लाश मिट्टी में दबा हुआ मिला है। उसके शरीर के चेहरे व अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले है। उसका चेहरा खून से लथपथ हो चुका था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही बिरेझर चौकी के पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल