डॉक्टर्स डे पर नवापारा राजिम के डॉक्टर बने प्रेरणा स्रोत, दिन को यादगार बनाने कुछ नया कर दिखाया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 1 जुलाई को डॉक्टर बिधान चंद्र राय, के जन्मदिवस एवं निर्वांण दिवस को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। नवापारा राजिम के डॉक्टरों ने मिलकर डॉक्टर्स डे पर कुछ नया कर गुजरने का जज्बा दिखाया हैं जो सभी के लिए प्रेरणा बन सकता है।

बता दे कि पिछले महीने गौशाला में भयंकर आग लग गई थी। जिसके कारण गायों की चारा जलकर नष्ट हो गया था। इस आपदा को देखते हुए डॉक्टरों की समिति ने निर्णय लेते हुए गौशाला समिति को ₹11000 एवं नगर की सेवाभावी संस्था श्री सालासर सुंदरकांड जनकल्याण समिति को उनके कार्यों को देखते हुए ₹11000 देने की घोषणा की। साथ ही डॉक्टरों ने इस दिन को यादगार बनाने नवापारा स्थित गोपाल गौशाला पहुंचकर गौ माताओं को गुड और चना खिलाया। समिति ने उनके इस नेक कार्य के लिए आभार प्रगट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। 

चिकित्सकों का हुआ सम्मान

डॉक्टर्स डे पर गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष के संयुक्त तत्वाधान में सभी डॉक्टरों का मुंह मीठा कर, शाल भेंट कर सम्मान किया गया। जिसमें राजिम बीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र हीरोन्दिया, नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर तेजेंद्र साहू, डॉ प्रकाश गुप्ता, डॉ राजेंद्र गदिया, डॉ उमेश भोई, डॉक्टर फुलजी साहू, डॉ रमेश कुमार सोनसायटी, डॉक्टर लीलाराम साहू, डॉक्टर जीवन ज्योत सिंह, डॉक्टर समर्पण गदिया, डॉ शिव तारक, डॉक्टर मुन्ना खान, डॉ आशीष चंद्र एवं अन्य चिकित्सकों का सम्मान किया गया । 

कार्यक्रम में गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पार्षद पूजा कंसारी, लोमेश्वरी साहू, भरत सोनकर, पूर्व पार्षद रूपेंद्र चंद्राकार, राजू रजक, पूर्व पार्षद मायाराम साहू, कैलाश तिवारी साथ ही गौशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, सचिव राजू काबरा, संतोष अग्रवाल, सालासर सुंदर कांड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष धरम साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ने किया। गौशाला समिति के सचिव राजू काबरा द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा के ये बच्चे गर्मियों की छुट्टियों का कर रहे सदुपयोग, अपने जेब खर्च से गौ सेवा कर बच्चे बन रहे प्रेरणास्त्रोत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल