CATC-137 कैंप में पीएम श्री हरिहर विद्यालय के कैडेटों का जलवा, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया नवापारा का गौरव

28 एनसीसी कैडेटों ने लिया हिस्सा, अनय जैन बने बेस्ट कैडेट; फायरिंग और रस्साकशी में भी शानदार प्रदर्शन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अनुशासन, कठिन परिश्रम और टीम भावना के दम पर पीएम श्री हरिहर शासकीय विद्यालय, नवापारा-राजिम के एनसीसी कैडेटों ने CATC-137 कैंप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय सहित नगर का मान बढ़ाया है। कैंप में विद्यालय के 28 कैडेटों ने भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कैडेटों ने कुल 5 स्वर्ण पदक अपने नाम कर अपनी उपलब्धियों से विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।

कैंप में विद्यालय के कैडेट अनय जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट कैडेट का सम्मान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं प्रशांत यादव ने फायरिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सुनील कुमार ने टग ऑफ वॉर यानी रस्साकशी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कैडेटों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कैडेटों की इस उपलब्धि ने साबित किया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि खेल एवं अन्य प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्राचार्य महेश नेताम ने दी बधाई

एनसीसी कैडेटों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य महेश नेताम ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि कैडेटों की यह उपलब्धि उनके अनुशासन, कठिन परिश्रम, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

शाला विकास समिति ने बताया गौरव का विषय

शाला विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ सिंटू जैन ने भी सफल कैडेटों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को विद्यालय और नवापारा नगर के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

CATC-137 कैंप में कैडेटों की शानदार सफलता से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय नवापारा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, माल्यार्पण कर महापुरुषों को किया नमन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल