लावारिस कुत्ते की मदद कर लौट रहे युवकों की कार पलटी, एक की मौत; दो घायल, दो दिन पहले ली थी कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सड़क किनारे मिले लावारिस कुत्ते को पशु केंद्र पहुंचाकर घर लौट रहे तीन युवकों की कार सोमवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर नाले के किनारे पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घटना जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे तीनों युवकों को सड़क किनारे एक लावारिस कुत्ता मिला था। वे उसे लेकर बिलासपुर स्थित पशु केंद्र पहुंचे और वहां छोड़ने के बाद कार से वापस घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के करीब 4 बजे ग्राम भैंसो के पास बिलासपुर-पामगढ़-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर अचानक कार अनियंत्रित होकर नाले के किनारे पलट गई। हादसे में तुस्मा निवासी जय कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के साथियों के मुताबिक, खरौद निवासी चिन्ना देवगन कार चला रहा था और गिधौरी निवासी अभय अवस्थी आगे की सीट पर बैठा था। बताया जा रहा है कि जय कुमार साहू ने एक-दो दिन पहले ही सेकंड हैंड कार खरीदी थी। हालांकि, दुर्घटना के दौरान कार किस वजह से अनियंत्रित हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; हेलमेट चकनाचूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल