राजिम मेला स्थल से लक्ष्मण झूला तक पहुंच मार्ग को प्राथमिकता से करें पूर्ण, निर्माण कार्यों में लाएं तेजी : कलेक्टर रणबीर शर्मा

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में सड़क, पुल एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर सहित ईई पीडब्लूडी रामेश्वर कंवर एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिले में स्वीकृत सड़क, पुल, भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने निविदा प्रक्रिया, स्वीकृत कार्यों एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि सड़क, पुल एवं भवन निर्माण से संबंधित कुल 63 स्वीकृत कार्यों में से 39 कार्य प्रगतिरत हैं। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान यदि किसी प्रकार का विवाद या बाधा उत्पन्न होती है तो इसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाई जाए। विवाद के कारण किसी भी निर्माण कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की गति प्रभावित न हो।

प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर श्री शर्मा ने चौबेबांधा-सिंघौरी मार्ग, राजिम-छुरा मार्ग, श्यामनगर-देवरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण सहित जिले के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। राजिम-छुरा मार्ग के निर्माण की संभावित पूर्णता तिथि 11 जनवरी 2028 को ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन मेला स्थल से लक्ष्मण झूला तक लगभग 3.50 किलोमीटर पहुंच मार्ग को उच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया। इसके अलावा चौबेबांधा से नवीन मेला स्थल मार्ग, कोपरा-पोखरा मार्ग तथा राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग की प्रगति की भी समीक्षा की।

कलेक्टर ने राजापड़ाव-गौरगांव पुल, डोंगरीगांव में 40 नग जीएडी कॉलोनी पहुंच मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन मार्गों का निर्माण आवागमन की सुविधा और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बैठक में भवन निर्माण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बाउंड्रीवाल, नवीन व्यवहार न्यायालय भवन, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों के आवास निर्माण तथा ठेकेदारों के लंबित भुगतान की स्थिति की जानकारी ली।

शासकीय कन्या महाविद्यालय के निर्माण कार्य को शीघ्रता से प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्टेडियम निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक तेजी लाने को कहा।

18 स्वीकृत पुल निर्माण कार्यों में से 14 प्रगतिरत

लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि कुल 18 स्वीकृत पुल निर्माण कार्यों में से 14 कार्य प्रगतिरत हैं। कलेक्टर ने देहारगुड़ा-खम्हारभाठा मार्ग पर पैरी नदी में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सनडबरी-पतोरादादर-चचंगी नाला पुल, कनसिंधी-जटियाटोला मार्ग तथा हरदी-कासरबाय-बहेरागुड़ा मार्ग पर पगारनाला पुल के निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वनांचल क्षेत्रों में निर्माणाधीन पुलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गरियाबंद शहर के फोरलेन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश 

कलेक्टर श्री शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत गरियाबंद शहर में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और सभी स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूरा किया जाए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रेत माफियाओं पर गरियाबंद प्रशासन का बड़ा शिकंजा, अवैध उत्खनन में पकड़े गए वाहन 3 माह तक नहीं होंगे रिहा : कलेक्टर रणबीर शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल