दूसरे युवक के साथ देख प्रेमिका की हत्या, दो दिन झाड़ियों में छिपा रहा शव; बेटे के सामने कबूला जुर्म, फिर खुद खाया जहर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को गांव के पास झाड़ियों में छिपा दिया। दो दिन बाद जब गांव में महिला की तलाश शुरू हुई तो आरोपी ने अपने बेटे के सामने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसने खेत में जाकर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल आरोपी का कोरबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरे युवक के साथ देखने पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, कोरबा और जांजगीर जिले की सीमा से लगे अंगारखार गांव निवासी धनेश्वरी बाई (45) के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी। वहीं गांव का ही रहने वाला शिवचरण यादव (51) शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोप है कि शिवचरण ने धनेश्वरी को किसी दूसरे युवक के साथ देख लिया, जिसके बाद तीनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान दूसरा युवक वहां से चला गया और शिवचरण ने धनेश्वरी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को नल के पास झाड़ियों में छिपा दिया।

दो दिन तक गांव में नहीं दिखी महिला

घटना के बाद धनेश्वरी बाई दो दिनों तक दिखाई नहीं दी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। जब काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चला तो गांव में बैठक बुलाई गई। बैठक में शिवचरण पर संदेह जताते हुए उससे पूछताछ की गई, लेकिन उसने घटना में शामिल होने से इनकार कर दिया।

बेटे के सामने कबूला जुर्म, फिर खाया जहर

पुलिस के मुताबिक, घर लौटने के बाद शिवचरण ने अपने बेटे दुर्गेश यादव को बताया कि उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी है। बेटे ने उसे पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण करने की सलाह दी। इसके बाद शिवचरण घर से निकला और खेत में जाकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा और तत्काल कोरबा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

झाड़ियों से बरामद हुआ महिला का शव

अस्पताल से जहर सेवन की सूचना मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवचरण ने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पंतोरा चौकी पुलिस ने आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार सुबह झाड़ियों से धनेश्वरी बाई का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेक्स के लिए मना करने पर प्रेमिका की हत्या, सेक्स पावर की गोली खाने के बाद दोबारा संबंध बनाने पर विवाद; आरोपी गिरफ्तार प्रेमी, दोस्त फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल