चौबेबांधा हत्याकांड : बहन को लेकर गंदी बात करता था, भाई ने पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :- राजिम के चौबेबांधा में एक युवक के हत्या के मामले में एक से अधिक आरोपी होने की आशंका जताई जा रही है। राजिम थाना प्रभारी श्री भारद्वाज ने मामले को लेकर कल गुरूवार को खुलासा करने की बात कह रहे हैं।
आपको बता दें कि आज सुबह चौबेबांधा निवासी टोमनलाल पटेल (36) का शव गांव के ही शीतला तालाब में मिली थी। युवक के सिर पर पत्थर से कुचलकर हत्या करने की बात सामने आई है। राजिम पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
इधर, जानकारी मिली है कि पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूछताछ में पता चला कि, टोमन अपने दोस्त की बहन के बारे में अश्लील बातें करता था। इस पर दोस्त ने आपत्ति जताई, लेकिन टोमन ने उसकी बहन को लेकर गंदी बातें कहना जारी रखा। जिसके चलते नाराज होकर दोस्त ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस को शव के पास ही हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी पड़ा हुआ मिला है, जिस पर खून लगा हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं एडिशनल एसपी चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने हत्या में एक से ज्यादा लोगों के शामिल रहने की भी आशंका जताई है। एएसपी ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजिम ब्रेकिंग : सिर कुचलकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल