नवापारा में 13 अक्टूबर को विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, मोतियाबिंद मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री राम जानकी दुर्गा उत्सव समिति, वार्ड क्रमांक 16, गोबरा नवापारा द्वारा विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस शिविर में एमजीएम आंख अस्पताल, रायपुर के विशेषज्ञों द्वारा लोगों की आंखों की जांच की जाएगी।

शिविर का आयोजन श्री राम जानकी दुर्गा उत्सव समिति परिसर वार्ड क्रमांक 16 (सोमवारी बाजार) गोबरा नवापारा में होगा। इसमें विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से नेत्र परीक्षण कराने की अपील की गई है, ताकि आंखों से संबंधित समस्याओं की समय रहते पहचान हो सके और जरूरतमंद मरीजों को उपचार की सुविधा मिल सके।

मोतियाबिंद मरीजों को मिलेगा निःशुल्क ऑपरेशन का लाभ

आयोजकों के अनुसार, जांच के दौरान मोतियाबिंद की पुष्टि होने वाले मरीजों को ऑपरेशन के लिए उसी दिन एमजीएम आंख अस्पताल, रायपुर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान मरीजों के भोजन और ठहरने के साथ आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की जाएगी।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

शिविर में पंजीयन और ऑपरेशन संबंधी प्रक्रिया के लिए मरीजों को मोबाइल नंबर, आधार कार्ड तथा राशन कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य बताया गया है। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर में आयोजित हुआ विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर: अभनपुर विधायक ने हितग्राहियों को वितरित किए पट्टा, सामग्री किट, चेक एवं स्वीकृति पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल