तहसीलदारों का बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; अभनपुर और खोरपा में भी बदलाव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत कुल 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, अमित केरकेट्टा को तहसीलदार रायपुर बनाया गया है। वहीं प्रेरणा सिंह और सौरभ चौरसिया को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह जयेन्द्र सिंह को तहसीलदार खोरपा (अभनपुर), राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा और सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर बनाया गया है। वहीं ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा, राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर तथा गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल, राजिम-छुरा समेत 4 SDM और एक संयुक्त कलेक्टर बदले, देखिए सूची











