गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल, राजिम-छुरा समेत 4 SDM और एक संयुक्त कलेक्टर बदले, देखिए सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में 5 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया है। इसमें चार अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) और एक संयुक्त कलेक्टर शामिल है। इस संबंध में 21 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर जिला गरियाबंद द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, देवभोग, छुरा, राजिम और मैनपुर में एसडीएम स्तर पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
आदेश के मुताबिक, टी.आर. महेश्वरी को देवभोग का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है। वहीं, विशाल महाराणा को संयुक्त कलेक्टर कार्यालय कलेक्टर जिला गरियाबंद में पदस्थ किया गया है। इसी तरह श्रीमती अवंति गुप्ता को छुरा एसडीएम, सुश्री नेहा भेड़िया को राजिम एसडीएम और लोकांश एल्मा को मैनपुर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी आगामी आदेश तक अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्य करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले के विभिन्न अनुविभागों में राजस्व संबंधी कामकाज की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











