फ्रेंडशिप-डे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर घायल, बाइक में लगी आग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फ्रेंडशिप-डे के दिन जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। रविवार शाम करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे घर्षण के कारण बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना बालोद जिले की है।
जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर निवासी गेमन लाल देशमुख (21) और परसदा निवासी अरुण साहू (23) दोनों दोस्त फ्रेंडशिप-डे के अवसर पर घूमने निकले थे। वहीं ग्राम सिकोसा से पोषण कुमार पल्सर क्रमांक CG 24 S 5846 से दल्ली राजहरा जाने अपने दोस्तों के साथ निकला था।
दोनों बाइक करीबन 03.30 बजे बालोद दल्ली मार्ग गोंदली नहर नाली से दैहान चौक के बीच पहुंचे थे उसी समय ट्रक क्रमांक CG 07 CJ 3190 के चालक ने अपने ट्रक को तेज रफ्तार चलाते हुए पहले पल्सर को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया। उसके बाद ट्रक के आगे आगे चल रहे स्प्लेंडर बाइक में सवार तीन लड़के जो दल्ली से बालोद तरफ जा रहे थे उन्हे पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।
शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए
स्प्लेंडर बाइक पर गेमन लाल देशमुख, अरुण साहू और याशु देशमुख सवार थे। टक्कर के बाद याशु बाइक से उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई, जबकि बाइक चला रहे गेमन लाल और पीछे बैठे अरुण साहू ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जगन्नाथपुर निवासी याशु देशमुख (18), दल्लीराजहरा निवासी नरेंद्र निषाद (31) तथा सिकोसा निवासी पोषण कुमार गोयल (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
बाइक में लगी आग

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता रहा। सड़क पर लगातार घर्षण होने से बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। घटना के लगभग 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर पहुंच गए। दोनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
भीषण सड़क हादसा: हाईवा और दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर











