भीषण सड़क हादसा: हाईवा और दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार हाईवा ने दो बाइकों केा अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। घटना बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे मल्हार चौकी क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पास सीसीआर कंपनी में संचालित हाईवा क्रमांक CG 22 AG 7796 ने दो मोटरसाइकिलों CG 22 X 5695 और CG 15 EL 4335 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में एक ने तोड़ा दम

हादसे में घायल शैलू मीरी (45 वर्ष) पिता बल्लू मीरी निवासी मुढ़ीपार (बिल्हा), संतोष भैंना (30 वर्ष) पिता दादूराम भैंना निवासी बूढ़ीखार तथा धनंजय डहरे (26 वर्ष) निवासी मुढ़ीपार (बिल्हा) को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने शैलू मीरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष भैंना और धनंजय डहरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का उपचार जारी है।

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पहले दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकराईं, जिसके बाद पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गईं। वहीं अन्य प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हाईवा ने सीधे दोनों बाइकों को टक्कर मारी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हाईवा और चालक पुलिस की अभिरक्षा में

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर उसके चालक को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी की खुशियां मातम में बदली, टीवी खरीदने जा रहे ग्रामीण को हाईवा ने कुचला; एक की मौत, साथी गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button