सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन : रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– देशभर के साथ-साथ रायपुर में भी लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के चलते हर साल कई लोगों की जान जा रही है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए मौधापारा स्थित मारुति सेल्स कॉर्पोरेशन में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने पर जोर दिया गया।

रायपुर के मौधापारा स्थित मारुति सेल्स कॉर्पोरेशन में 2 मई 2026 को सुरक्षित भोवा फाउंडेशन एवं मारुति सेल्स कॉर्पोरेशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें रायपुर ट्रैफिक पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन, कर्मचारियों एवं युवाओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग तकनीकों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा दुर्घटना के समय प्राथमिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

दूसरों को भी प्रेरित करे

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश कुमार ठाकुर एसीपी ट्रैफिक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में टी.के. भोई, डॉ. संदीप धुपर चेयरमैन , डॉ. केशवराव डायरेक्टर सुरक्षित भव निधि अग्रवाल डिप्टी डायरेक्टर रमेश पटेल डायरेक्टर मारुति सेल्स एवं के आलम ब्रांच हेड की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का पालन करे एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने भविष्य में जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावधान! ई-चालान का लिंक और एक क्लिक में बैंक खाता साफ!, कैसे करें पहचान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button