पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला जगदलपुर के बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पलवा नवागांव निवासी करन के रूप में हुई है। सुबह टांडपाल के जंगल में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बड़ांजी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: घर के बाहर बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल