नवापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, बस स्टैण्ड के पास जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार; नगद और ताश जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बस स्टैंड चौक के पास बैठकर ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस चौकी चंपारण में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गिरधर गोपाल द्विवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टीला के बस स्टैंड के पास गौठान मैदान में कुछ लोग बिजली खंभे के नीचे बैठकर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर सहायक उप निरीक्षक पुलिस स्टाफ और गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई और कुछ लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 7 लोगों को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग भागने में सफल रहे।

7 आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने रवि कुमार पटेल (34 वर्ष), रमेश निषाद (36 वर्ष), दिनेश कुमार वर्मा (45 वर्ष), अश्वनी कुमार देवांगन (39 वर्ष), नारायण साहू (43 वर्ष), विरेंद्र साहू (45 वर्ष), नेतराम निषाद (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम टीला थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

फड़ से 1200 और तलाशी में मिले 650 रुपए

पुलिस ने जुआ खेलने के फड़ से 1,200 रुपये नगद बरामद किए। वहीं आरोपियों की तलाशी लेने पर कुल 650 रुपये अतिरिक्त मिले। इस तरह कुल 1,850 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त कर अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। सभी सात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिंगेश्वर के जंगल में सजा जुए का फड़ः पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; नगद समेत मोबाइल और वाहन भी जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल