21 दिन तक चले अभियान में 31 कुख्यात नक्सली ढेर, 214 नक्सली ठिकाने और बंकर किए नष्ट, देखिए वीडियो कैसे जवानों ने दिया इस ऑपरेशन को अंजाम

लाल आतंक के विरुद्ध निर्णायक विजय: मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों के साहस और समर्पण को किया नमन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर ले जाते हुए छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर  नक्सल विरोधी ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। अलग-अलग दिनों में हुई मुठभेड़ में जवानों ने कई खुंखार नक्सलियों का एनकाउंटर किया है।

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कुर्रगुट्टालू पहाड़ (KGH) पर लगातार 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया। यह अब तक नक्सलियों के विरुद्ध चलाया गया सबसे बड़ा ऑपरेशन है। 21 अप्रैल से 11 मई तक चले इस अभियान में 1200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 21 बार गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों के शव बरामद किए है। 

45 डिग्री था तापमान

नक्सलियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना माने जाने वाले कर्रेगुट्टा हिल्स में जवानों ने 450 से ज्यादा IED को डिफ्यूज किया है। सैकड़ों की संख्या में UBGL, इंसास, SLR, एयर गन जैसे हथियार मौके से बरामद किए गए। वहीं पहली बार नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री से 2 मेगा स्नाइपर भी बरामद किया गया। जिसे नक्सलियों ने खुद बनाया है।

इस इलाके में 965 मीटर ऊंची पहाड़ियां, गुफाएं और 45 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान था। ऑपरेशन में 35 हथियार, 800 से ज्यादा बीजीएल शेल, 450 से अधिक आईईडी, चार हथियार बनाने की इकाइयां, विस्फोटकों का जखीरा और 12,000 किलो राशन बरामद किया गया। हमारे 18 जवान घायल हुए, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है और इस निर्णायक उपलब्धि को नक्सलमुक्त भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए हम दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

लहराया भारत का तिरंगा

मुख्यमंत्री श्री साय ने सुरक्षा बलों  विशेषकर सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि लाल आतंक के विरुद्ध चल रही इस निर्णायक लड़ाई में हमारे वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में पूरी बहादुरी से नक्सलियों का सामना किया है। उनके अदम्य साहस, धैर्य और पराक्रम को मैं नमन करता हूं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ पूरी तरह नक्सलमुक्त होगा, और बस्तर के गांव-गांव में शांति, समृद्धि और विकास की नई रोशनी फैलेगी।

अमित शाह ने किया ट्वीट

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके बताया है कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के दुर्गम क्षेत्र पर हाल ही में हुए अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराकर नक्सल उन्मूलन अभियान में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इलाके किया है कि  यह क्षेत्र रणनीतिक योजना, नक्सल प्रशिक्षण और हथियार निर्माण का गढ़ रहा है। आज उसी पहाड़ पर शान से तिरंगा लहरा रहा है – यह भारत की आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता की विजय का प्रतीक है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक वक्तव्य में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित हैं। मैं देशवासियों को पुनः विश्वास दिलाता हूँ कि 31 मार्च 2026 तक भारत का नक्सलमुक्त होना तय है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन महज 21 दिनों में पूरा हुआ, और इसमें सुरक्षा बलों का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ, जो हमारी रणनीति, समन्वय और शौर्य का प्रमाण है। उन्होंने सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के जवानों को खराब मौसम और कठिन भूगोल के बावजूद दिखाए गए अदम्य साहस और अनुशासन के लिए बधाई दी।

नक्सल नेटवर्क की रीढ़ को हिला दिया

श्री शाह ने यह भी कहा कि यह सफलता केवल एक सैन्य विजय नहीं, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक और वैचारिक विजय भी है, जिसने नक्सल नेटवर्क की रीढ़ को हिला दिया है। देश और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता को यह विश्वास दिलाता है कि नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर कभी लाल आतंक की सत्ता थी, वहाँ आज राष्ट्रध्वज की छाया में शांति, विकास और संविधान का शासन स्थापित हो चुका है।यह अभियान आने वाले समय में सुरक्षा बलों के लिए मॉडल ऑपरेशन के रूप में उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य और केंद्र के बीच समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि यह साझा प्रयासों का ही परिणाम है कि इतने बड़े अभियान में ज़ीरो कैज़ुअल्टी के साथ इतनी बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियाँ 2026 तक देश को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाने के लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और सामर्थ्य के साथ कार्य कर रही हैं। अमित शाह ने कहा कि यह लक्ष्य अब केवल रणनीति नहीं, राष्ट्रीय संकल्प है।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम में हुए हमले का बदला, भारत ने किया 9 आतंकी ठीकानों पर मिसाइल से हमला, वीडियो आया सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल