नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, 5 की मौत; 10 से ज्यादा घायल, गैस कटर से बस में फंसे यात्रियों को निकाला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक यात्री बस नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे जाकर टकरा गई। इस भीषण हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, वहीं दो घायलों ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह ग्राम दरचुरा के पास अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे बस दरचुरा के पास पहुंची, तभी सड़क पर खड़े खराब ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया गया है कि ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था और सुरक्षा के लिए उसके पास स्टॉपर लगाया गया था। इसके बावजूद बस पीछे से ट्रक से जा भिड़ी। बस क्रमांक CG04 NM 0859 में लगभग 22 यात्री सवार थे। 

गैस कटर से बस में फंसे यात्रियों को निकाला

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया। कुछ यात्री बस के अंदर फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव दल ने गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद ली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल सिमगा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मृतकों में ड्राइवर, हेल्पर और यात्री शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में बस चालक जशपुर निवासी भागीरथी यादव (37), हेल्पर बलरामपुर निवासी पवन देवांगन (24) और बलरामपुर निवासी यात्री समीम मोहम्मद (39) शामिल हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल बलरामपुर निवासी अतुल कुमार (33) और रायगढ़ निवासी सुंदर लाल (49) को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एम्स और मेकाहारा रेफर किया गया था। इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत; 8 वर्षीय बेटा गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल