सड़क किनारे इस हालत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस, पुलिस ने कही ये बात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सारागांव क्षेत्र के चोरिया गांव के मोड़ के पास सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मृत युवक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। सभी थाना क्षेत्रों में मृत युवक की फोटो भेजी गई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
मृत युवक की शिनाख्त के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फोटो भेजकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गुमशुदगी केस का भी पता लगाया जा रहा है। युवक के कपड़ों की जेब की तलाशी ली गई, जिसमें कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। मृतक युवक की पहचान के लिए पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक नीले कलर की चेक शर्ट, फॉर्मल पैंट, काले रंग की बनियान पहनी हुई है। बहरहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।
हत्या की अन्य खबरें पढ़े

अभनपुर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

खेत में मिली महिला की अर्धनग्न लाश : रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस ने कही ये बात…

खेत में मिली महिला की अर्धनग्न लाश : रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस ने कही ये बात…

अभनपुर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल