अभनपुर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल ये कोई हादसा है या हत्या यह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगा।
मामला अभनपुर के जामगांव का है। जानकारी के अनुसार गांव के सड़क किनारे पुलिस को शव मिला है। लाश के पास ही एक एक्टिवा मिली। इससे पुलिस शुरुआती जांच में दुर्घटना की आशंका जता रही है। शव के आंख में गमछा बंधा मिला हुआ। इसलिए मामला उलझा है। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि यह हत्या या दुर्घटना है।
राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के जामगांव के पास सड़क किनारे सोमवार सुबह एक लाश मिली है। लाश के पास में ही एक काले रंग की एक्टिवा भी मिली है जो क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हालांकि पुलिस अंदेशा जता रही है कि युवक का स्कूटर हादसे का शिकार हुआ और सड़क किनारे गिरने की वजह से उसकी मौत हुई होगी, हालांकि मर्डर के एंगल से भी जांच की जा रही है।
मृत युवक के बारे में भी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल और आस-पास के हिस्सों में पूछताछ की है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। लाश पर से पुलिस को धारियों वाली कमीज और ग्रे कलर की पेंट मिली है। जो स्कूटर शव के पास से बरामद हुआ उसका नंबर CG 04 KC 1709 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film