1 जुलाई को मनाया जाएगा डॉक्टर्स डे, नवापारा राजिम क्षेत्र के डॉक्टर्स होंगे शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा नगर मे 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर अंचल के चिकित्सकों के द्वारा डॉक्टर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन फ्रेंड्स जोन रेस्टोरेंट में मनाया जाएगा। जिसमे नगर के सभी डॉक्टर्स  उपस्थित होंगे।

डॉक्टर्स डे भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर बिधान चंद्र राय के जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि के सम्मान स्वरूप मनाया जाता है। डॉक्टर राय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न भी रहे है। भारत में डॉक्टर्स डे सर्वप्रथम सन 1991 में मनाया गया जो कि अभी तक जारी है । डॉक्टर राय का जन्म 1 जुलाई 1882 एवं निधन 1 जुलाई 1962 को हुआ जिसके यादगार एवं सम्मान स्वरूप यह डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

उक्त जानकारी डॉ राजेंद्र गदिया आयुर्वेदिक चिकित्सा, डॉक्टर तेजेंद्र साहू चिकित्सा प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा एवं डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ने संयुक्त रूप से दी है । कार्यक्रम में आधिकाधिक चिकित्सकों की उपस्थिति होने की संभावना व्यक्त की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल