गर्लफ्रेंड की शादी से टूट गया युवक, पेड़ पर लगाई फांसी; पति और ससुर के नाम लिखे 10 पत्र, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से बेहद परेशान था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कई पत्र मिले हैं, जिनमें उसने युवती के पति और ससुराल पक्ष को उसे छोड़ने की बात लिखी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक तुनगुरी निवासी चंदेश्वर राजवाड़े (33 वर्ष) का शव गुरुवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास से करीब 10 पत्र बरामद हुए हैं। इन पत्रों में युवक ने एक व्यक्ति को संबोधित करते हुए लिखा है कि उसकी पत्नी उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे।

युवक ने पत्र में यह भी लिखा कि युवती ने उससे 40 हजार रुपये लिए थे और शादी करने का वादा किया था। पत्र में उसने कथित गर्लफ्रेंड के पति से उसे छोड़ने की बात कहते हुए लिखा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा।

अपने बेटे की दूसरी शादी करा दो

मृतक के पास एक पत्र कथित गर्लफ्रेंड के ससुर के नाम पर मिला। उसमें युवक ने लिखा कि अपने बेटे की दूसरी शादी करा दो, क्योंकि वह एक दिन युवती से शादी जरूर करेगा। पत्र में युवक ने यह भी दावा किया कि युवती के उसके साथ अवैध संबंध थे और उसे वापस उसके पास भेज दिया जाए।

पुलिस के अनुसार बरामद पत्र छोटे डायरी पन्नों और सादे कागजों पर लिखे गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये पत्र करीब एक साल पुराने हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस इन पत्रों को सुसाइड नोट मानकर जांच कर रही है।

मृतक के परिचितों ने पुलिस को बताया कि युवती की दूसरी जगह शादी होने के बाद से चंदेश्वर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। वह अक्सर इस बात को लेकर तनाव में रहता था। फिलहाल दरिमा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, फांसी पर झूलता मिला शव, पुलिस ने कही ये बात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button