घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के तीन मासूमों की जिंदा जलने से मौत, प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  घर में आग लगने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई । परिवार की दो बेटियां और एक बेटा कमरे में सो रहे थे। माँ बाहर गई हुई थी। अचानक लगी आग ने तीनों की जिंदगी छीन ली । घटना अर्धरात्रि 12 से 2.30 बजे के बीच की बताई जा रही है । मामला सरगुजा जिले के कमलेश्वपुर थाना क्षेत्र के बरिमा गांव का है ।

मिली जानकारी के अनुसार बरिमा गांव के पकरीखार मोहल्ले में शनिवार की रात सुधानी बाई के कच्चे घर में अचानक आग लग गई । उस वक्त तीनों बच्चे घर में सो रहे थे । मां सुधानी बाई अपने चौथे बच्चे को लेकर पड़ोस में चल रही बकरा पार्टी में शामिल होने गई थी। उसने बाहर से दरवाजा भी बंद कर दिया था। इसी बीच घर में अचानक आग लग गई। घर में धान का पैरा रखने के कारण कुछ ही देर में आग बेकाबू हो कर पूरे घर में फैल गई । आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। पहुचंने पर सुधनी के चिल्लाने से आसपास के लोग पहुंचे । लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका । स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी ।

तीन बच्चे जिंदा जल गए

जब तक आग पर काबू पाया घर में मौजूद तीनों मासूम बच्चों गुलाबी (8), सुषमा (6), रामप्रसाद (4) की जलकर मौत हो गई थी । सुबह तीनों बच्चों के जले हुए शवों को पुलिस ने घर से निकाला । बच्चों की मौत के बाद से मां सुधनी बाई सदमे है और कुछ भी बोल नहीं पा रही है । बच्चों के पिता देवप्रसाद मांझी काम की तलाश में पुणे में काम करने के लिए गया हुआ है । 


घटनास्थल में तीनों बच्चों के शव लिपटे हुए मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों बच्चों ने आग लगने के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वे नहीं भाग सके।

आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं

इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है । आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है ।फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है ।  इस घटना के बाद से आसपास शोक का माहौल निर्मित हो गया है । आशंका है कि घर के चूल्हे से आग लगी होगी लेकिन आग कैसे लगी इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

बेरहम मां ! चार माह के बच्चे को पटककर मार डाला, करतूत छुपाने रची कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल