भारत ने रचा इतिहास : Chandrayaan-3 सफलता पूर्वक पहुचा चाँद पर, पूरा देश कर रहा गर्व

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज :- भारत ने सफलता की एक नई कहानी गढ़ दी है । पूरे देश सहित विश्व को जिस समय का इंतजार था वो सपना पूरा हुआ । chandrayaan-3 ने सफलता पूर्वक चाँद पर लैंड किया। पूरे देश मे जश्न का माहौल है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों सहित इसरो की पूरी टीम को बधाई दी ।

चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास रच दिया. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है । इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है । जो कार्य अभी तक नासा नहीं कर सका है उसे इसरो ने कर दिखाया है ।

चंद्रयान की कामयाबी  के लिए देश भर में प्रार्थनाये की गई थी । लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस लैंडर मॉड्यूल आज शाम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हुआ । चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग में लगभग 20 मिनट लगे ।इस दौरान उसकी गति को धीरे धीरे काम किया गया ।  chandrayaan-3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:30 बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है । चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की उल्लेखनीय सफलता के लिए @isro को बधाई ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अंतरिक्ष में भारत ने आज एक नया आयाम स्थापित कर लिया है, ‘मिशन चंद्रयान-3’ की सफलता हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण हैं। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों एवं सदस्यों को इस सफलता पर अशेष शुभकामनाएं, आज आप सभी ने हम सभी देशवासियों को गौरव का पल दिया है। आप सबको देश का सलाम!

चंद्रयान 3 भारत का चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा शुरू किया गया एक अग्रणी प्रयास रहा है। चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने और वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय की चंद्र भूविज्ञान, वातावरण और संसाधनों की समझ में योगदान देने के लिए चंद्रयान 3 भारत के समर्पण का प्रतिनिधित्व करता है।

चंद्रयान मिशन की उपलब्धियां मानव ज्ञान और अनुसंधान की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी है । चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ चंद्रयान ब्रह्मांड के रहस्यों को खोलेगी और भावी पीढ़ियों के लिए सितारों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

यहाँ देखे लाइव :-

 

चंद्रयान की और भी खबरे :-

Chandrayaan 3 Landing Update :लैंडर ने भेजा वीडियो ,देखिए वीडियो इतने पास से कैसे दिखता है चाँद

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल