तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत, बिजली सुधारकर लौट रहा था युवक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदौरा निवासी शुभम राठौर (30 वर्ष) निजी बिजली मिस्त्री का काम करता था। वह काम के सिलसिले में मस्तूरी आया हुआ था। बीती रात करीब 8 बजे घर लौटने के बाद उसे बिजली सुधारने के लिए फोन आया, जिस पर वह अपनी मोटरसाइकिल सीजी 10 जेड 5239 से मस्तूरी-किरारी की ओर गया था।

बताया जा रहा है कि काम खत्म कर शुभम वापस अपने गांव भदौरा लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 11.10 बजे एनएच-49 हाईवे पार करते समय बिलासपुर से अकलतरा की ओर जा रही बलेनो कार क्रमांक सीजी 11 बीवी 3903 के चालक देवेन्द्र देवांगन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम सीधे कार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचाया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, LIVE VIDEO आया सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button