ब्रेकिंग: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, LIVE VIDEO आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मगरलोड थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मगरलोड-मेघा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक से मेघा मार्ग की ओर जा रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत गिर गया। इस दौरान पिकअप वाहन के पिछले पहिए से उसका सिर कुचला गया। घटना इतना अचानक हुआ कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में पिकअप की तेज रफ्तार साफ दिखाई दे रही है।

हादसे के बाद लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और पिकअप चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।

न्यूज अपडेट …

VIDEO

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम-अभनपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: रेत से भरे हाईवा ने 3 युवकों को कुचला, तीनों की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button