पत्नी की मौत के बाद कमरे में बजा तेज म्यूजिक, पति करता रहा डांस!, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, दूसरी लड़की से अफेयर का शक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 25 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला के पति पर करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि आरोपी पति का दूसरी लड़की से प्रेम संबंध था और संतान नहीं होने की वजह से वह महिला को लगातार प्रताड़ित करता था। मामला सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक मृतका की शादी वर्ष 2020 में ग्राम लैंगा निवासी संतलाल (26) से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। मृतका के भाई राजेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि शादी के करीब दो साल बाद जब बहन को संतान नहीं हुई, तो पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन प्रताड़ित करने लगा।
दूसरी लड़की से अफेयर का आरोप
परिजनों के अनुसार संतलाल का किसी दूसरी लड़की से प्रेम संबंध था। वह व्हाट्सऐप की डीपी में दूसरी लड़की की तस्वीर भी लगाता था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। मामले को लेकर समाज की दो बार बैठक भी हुई थी, जिसमें संतलाल को पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करने की समझाइश दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली।
मायके पक्ष का आरोप है कि सामाजिक बैठक के दौरान भी संतलाल ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि 17 मई की रात महिला की घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के हाथों में जलने के निशान मिले हैं, जिससे परिवार को शक है कि बिस्तर में करंट प्रवाहित कर उसकी हत्या की गई है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी दूसरी लड़की को घर लाना चाहता था और इसी वजह से उसने पत्नी को रास्ते से हटा दिया। परिजनों ने यह भी बताया कि घटना के बाद आरोपी घर में तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहा था और डांस कर रहा था। वहीं मायके पक्ष को महिला की मौत की सूचना काफी देर बाद दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है। मृतका के भाई ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि जिस तरह उसकी बहन को करंट लगाकर मारा गया, आरोपी को भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
फंदे लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप











