रात 3 बजे पुलिस की दबिशः ‘लेडी गैंग’ के उड़े होश, अवैध काम में लिप्त 8 महिलाएं गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने दो ई-ऑटो को घेरकर रोक लिया। भीतर का नजारा देख पुलिस दंग रह गई। महिलाएं कपड़ों और प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर गांजा की तस्करी कर रही थी। पुलिस और एसीसीयू टीम ने दो इलेक्ट्रिक ऑटो से करीब 90 किलो गांजा बरामद कर 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल कीमत लगभग 46 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक 17 और 18 मई 2026 की दरम्यानी रात करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से दो इलेक्ट्रिक ऑटो में कुछ महिलाएं भारी मात्रा में गांजा लेकर सीपत की तरफ जा रही हैं। बताया गया कि गांजे को प्लास्टिक की बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में बेहद शातिर तरीके से छिपाया गया है।

सूचना मिलते ही सरकंडा थाना, मोपका चौकी पुलिस और एसीसीयू टीम अलर्ट मोड पर आ गई। बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध ई-ऑटो को रोका गया। तलाशी लेते ही पुलिस भी चौंक गई। ऑटो में रखी 8 बड़ी प्लास्टिक बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों के भीतर खाकी टेप से लिपटे 86 पैकेट गांजा बरामद हुए। वजन किया गया तो कुल मात्रा लगभग 90 किलोग्राम निकली।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो इलेक्ट्रिक ऑटो को भी जब्त किया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी और इंद्राणी के रूप में हुई है। सभी आरोपी मटियारी और सिपत क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध काम में लिप्त दो सगी बहनें गिरफ्तार, पहचान बदलकर चला रही थी गुप्त नेटवर्क, 15.78 लाख की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button