गरियाबंद में डायल 112 सेवा का हुआ विस्तार: राजिम विधायक ने 08 गाडियों को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

जनता की सुरक्षा के लिए गरियाबंद पुलिस सदैव तत्पर, अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिनटों में पहुंचेगी मदद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-गरियाबंद जिले के राजिम बस स्टैण्ड में आयोजित कार्यक्रम में गरियाबंद पुलिस को प्रदाय डायल 112 के 08 नई गाडियों को राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, राजिम पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिले के कलेक्टर बी.एस. उईके, गरियाबंद पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, अति0 पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।

आपातकालीन सेवा डायल 112 (Emergency Response Support System & ERSS) को और अधिक मजबूत और हाईटेक बनाने के साथ आम जनता को संकट के समय तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से गरियाबंद जिले के थाना गरियाबंद, पाण्डुका, राजिम, फिंगेष्वर, छुरा, मैनपुर, अमलीपदर, देवभोग को यह गाडियाॅ प्रदाय किया गया है।

राजिम विधायक द्वारा मंच को संबोधित करते हुए बताया की गरियाबंद पुलिस को 08 नए आधुनिक डायल 112 चार पहिया वाहन दिया गया है। इन वाहनों के आने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। डायल 112 वाहनों के आने से पुलिस के पहंुचने का समय काफी घट जाएगी। काॅल करने के बाद पुलिस चंद मिनटों में घटना स्थल पर पहुंच जाएगी। जिले के 08 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे चैकस निगरानी के साथ पुलिस पेट्रोलिंग चालू रहेगी। सभी वाहनों में जीपीएस और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस है। इससे कंट्रोल रूम तुरंत पीड़ित के सबसे नजदीकी वाहन को मौके पर रवाना करेगा।

बिना संकोच 112 नंबर डायल करें

जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति जैसे- सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी या कसी भी संकट के समय बिना संकोच 112 नंबर डायल करें। गरियाबंद पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही को लगेंगे नए पंख, DIAL-112 में शामिल हुईं 8 नई गाडियां, मिनटों में पहुंचेगी मदद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button