गरियाबंद में कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, पटवारियों पर कार्रवाई और 3% DA को लेकर निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सैकड़ों कर्मचारी-अधिकारी आक्रोश रैली में हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)गरियाबंद :– प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने शासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को फेडरेशन के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने आक्रोश रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर गरियाबंद के माध्यम से अपर कलेक्टर श्री महाराणा को ज्ञापन सौंपकर दो प्रमुख मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई।

फेडरेशन ने ज्ञापन के माध्यम से पहली मांग राजस्व पटवारी संघ के आंदोलन के दौरान पटवारियों के विरुद्ध की गई दंडात्मक कार्रवाई को तत्काल निरस्त करने की रखी। फेडरेशन का कहना है कि पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर राजस्व संबंधी विभिन्न कार्यों में उनकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में कर्मचारियों की मांगों का निराकरण दंडात्मक कार्रवाई के बजाय आपसी संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से किया जाना चाहिए।

3 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने की मांग

फेडरेशन की दूसरी प्रमुख मांग प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान देय तिथि से लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का भुगतान एरियर्स सहित करने की है। फेडरेशन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ते का पूरा लाभ नहीं मिलना आर्थिक असंतोष का कारण बन रहा है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मिल रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अब भी 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते से वंचित हैं। ऐसे में शासन को कर्मचारियों एवं पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए लंबित राशि का भुगतान जल्द करना चाहिए।

संघर्ष जारी रखने की चेतावनी

फेडरेशन ने शासन से दोनों मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन शासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का पक्षधर है, लेकिन कर्मचारी हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।

आक्रोश रैली में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक एम.आर. खान, महासचिव बसंत त्रिवेदी, सचिव सुनील यादव, जिला राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष गुलशन यदु, मनोज खरे, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष आर.के. तलवारे, नीलांबर पटेल, शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल तारक, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आर.के. ध्रुव, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष खिलेंद्र साहू, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डी.के. पड़ोती, पशु चिकित्सक संघ से उमाशंकर साहू, प्राचार्य संघ से प्रेम ध्रुव, अनूप महादिक, अधीक्षक संघ से निश्चल खरे सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रैली में जिले के विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी-अधिकारियों ने सहभागिता निभाते हुए एकजुटता का परिचय दिया। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर परिसर में अपर कलेक्टर श्री महाराणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर जिले में पटवारियों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 7 पटवारी निलंबित, अभनपुर अनुविभाग में 43 पटवारियों को नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल