सिरकट्टी आश्रम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना गोपाष्टमी पर्व, कलेक्टर रणवीर शर्मा सहित गणमान्यजन हुए शामिल

गौ पूजन, सोहाई बांधने, राऊत नाचा एवं खिचड़ी प्रसादी के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद/पांडुका :– चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम कूटेना-पांडुका में गोपाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया गया। सुबह से ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ आश्रम पहुंची, जिससे पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण और धार्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पावन धाम सिरकट्टी आश्रम के अध्यक्ष एवं परम पूज्य संत गोवर्धन शरण जी महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। इस अवसर पर यादव समाज के भाइयों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर दोहा गायन के साथ गौ माता को सोहाई बांधी तथा गौ पूजन कर सनातन संस्कृति एवं गौ सेवा के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित की।

आयोजन में यादव समाज की गौरवशाली लोक परंपरा राऊत नाचा की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण एवं उत्साह का संचार किया। वहीं श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी वितरित की गई। गौ माता की पूजा-अर्चना, पारंपरिक दोहा गायन और लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने आयोजन को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

कलेक्टर रणवीर शर्मा सहित गणमान्यजन हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा, अपर कलेक्टर पंकज डाहीरे, एसडीएम सुश्री अवंति गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही गुरुकुल व्यवस्थापक भुवनेश्वर साहू, राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति अध्यक्ष लालाराम साहू, साहू समाज प्रमुख मालकराम साहू, समिति उपाध्यक्ष मुन्ना देवदास, राजीव लोचन संघ से डोमार साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गोपाष्टमी के इस पावन आयोजन ने गौ संरक्षण, गौ संवर्धन, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए भारतीय सनातन संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजन गरिमामय एवं यादगार रूप से संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा के 108 वर्ष पुरानी गोपाल गौशाला में पारंपरिक रस्मों के बीच गूंजे गौ माता के जयकारे, गोपाष्टमी उत्सव पर 450 गौवंश की हुई पूजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल