मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: विधायक रोहित साहू ने कोपेश्वरनाथ धाम में की विशेष पूजा, देश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में गौरव प्राप्त करने के अवसर पर भाजपा मंडल कोपरा द्वारा कोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विशेष जलाभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया।

पंडित जी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं महाआरती संपन्न हुई। महाआरती के पश्चात सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा राष्ट्र की समृद्धि और उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूपनारायण साहू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमप्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव सहित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नए आयाम स्थापित किए

राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिला है।
भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है। सेवा, सुशासन और जनकल्याण के ये 12 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी रहे हैं।

नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गरीब कल्याण, आधारभूत विकास और जनभागीदारी के माध्यम से देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

वहीं किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमप्रकाश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य किया है तथा किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री हेमन वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री धानबाई साहू ने किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष नोगेश्वर साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री भारती साहू, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक मुन्नालाल देवदास, दिलीप साहू,लोकेश साहू झाड़ू तारक, ग्वाल तारक, हूलासराम साहू, फिरंगी राम पटेल, पुरउ साहू, गिरधारी तारक, लक्ष्मण साहू, रमेश गोयल, ठाकुर राम पटेल, राजेश साहू, दिनेश साहू, मनोज कुमार विश्वकर्मा, विनोद पटेल, मेहतर राम यादव, नोखेलाल साहू, वासुदेव साहू, अजय कुमार साहू, चेमनलाल सोनी, बसंत कुमार पटेल दशरथ यादव बोधन यादव, टीकाराम साहू, विजय साहू,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती हीरामणि साहू, डॉ डाली साहू, शशि कला साहू, रूप तारा रुखमणी सिन्हा, भोज बाई साहू, सेवती साहू, देविका देवदास, पार्वती पटेल, लता ध्रुव, निरा तारक, मोहिनी सिन्हा, चमेली निषाद, तामेश्वरी साहू गीता पाल, दुर्गेश्वरी साहू, जमुना साहू, सुरेखा गोयल, संगीता यादव, दिलीप वर्मा, लालाराम साहू, शेखर सेन, किरण साहू, पुष्पा कंवर, प्रणय कुमार साहू, विद्या कुमार, कौशल कुमार साहू, करण शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: राजिम में भाजपा ने मनाया 4399 दिन के सफल नेतृत्व का उत्सव, बाबा गरीबनाथ मंदिर में गूंजे जयकारे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button