रेत भरी हाईवा की रफ्तार पर लगेगी लगाम, नवापारा में प्रतिबंधित समय पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने लगाया बैरियर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगरवासियों को भारी वाहनों से होने वाली परेशानी और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा ने बड़ा कदम उठाया है। नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित समय के दौरान रेती से भरी हाईवा और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सोमवारी बाजार पुल पर बैरियर स्थापित कर दिया गया है। इसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं सभी पार्षदों की उपस्थिति में किया गया।

नगर पालिका द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार अब सुबह 6 बजे से रात 10.30 बजे तक नगर के भीतर रेत से भरी हाईवा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस निर्णय का उद्देश्य शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना, दुर्घटनाओं की आशंका घटाना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। बैरियर लगाए जाने के बाद प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों की नगर में आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाएगा।

नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से नागरिकों द्वारा भारी वाहनों के कारण जाम, धूल और दुर्घटना की आशंका को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, जिसके मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की गई है। नगरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में रेत वाहनों को रोकने लगेगा बैरियर, दिनभर नहीं घुस सकेंगे रेत हाइवा, पक्ष-विपक्ष ने सर्वसम्मति से लिया ऐतिहासिक फैसला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button