अभनपुर ब्रेकिंग: शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर, प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमी जोड़े के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ग्राम पचेड़ा स्थित तालाब किनारे दोनों संदिग्ध हालत में पड़े मिले। आसपास के लोगों ने दोनों को तड़पता देख तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

मृतका की पहचान शारदा भारती (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान शिव कुमार कुर्रे (45 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक दोनों एक दिन पहले से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी अभनपुर थाना में दर्ज कराई थी।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि प्रेम संबंध उजागर होने और सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दो दिनों में दो प्रेमी जोड़ों ने की आत्महत्या: एक बच्चे के पिता ने प्रेमिका साथ लगाई फांसी, दूसरे में नाबालिग युवती के साथ युवक का लटका मिला शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button