पीछे फंसी ईको कार को घसीटता रहा ट्रेलर, युवती की दर्दनाक मौत; कई घायल, CCTV फुटेज आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ईको कार ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद ट्रेलर उसे घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहा। हादसा इतना भीषण था एक युवती की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला बिलासपुर जिले के रतनपुर इलाके का है।
चैतुरगढ़ की सैर पर निकले थे 10 दोस्त
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11.30 बजे रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा से आगे बेलपारा के पास हादसा हुआ। रायपुर के रमाकुंड समता कॉलोनी और मंगल बाजार क्षेत्र से 5 युवक और 5 युवतियां ईको वाहन में सवार होकर घूमने निकले थे। सभी रतनपुर घूमने के बाद चैतुरगढ़ जाने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान बेलपारा के पास चालक को झपकी आ गई। तेज रफ्तार ईको अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रेलर के पीछे जा घुसी।
कार फंसी रही, ट्रेलर चालक दौड़ाता रहा वाहन
हादसे के बाद ईको कार ट्रेलर में फंस गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक को पीछे कार फंसे होने की जानकारी तत्काल नहीं हुई और वह वाहन आगे बढ़ाता रहा। कार ट्रेलर के साथ सड़क पर घिसटती हुई काफी दूर तक चली गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद कार ट्रेलर में फंसी दिखाई दे रही है। इस दौरान कार सवारों के बीच चीख-पुकार मच गई। पीछे से लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद ट्रेलर चालक ने वाहन रोका।
एक युवती की मौत, घायलों में दो की हालत गंभीर
हादसे में काजल साहू की मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है, हालांकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया। अन्य घायलों का भी उपचार जारी है। रतनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
दर्दनाक हादसा: बाइक को टक्कर मार पेड़ पर चढ़ी कार, दो लोगों की मौत, 5 घायल, लाइव वीडियो आया सामने











