मुरुम खदान में तैरते मिली किन्नर की लाश, चेहरे से निकल रहा था खून; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुरुम खदान में किन्नर की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, भरनी-परसदा के बीच विद्युत सब स्टेशन के सामने स्थित मुरुम खदान के गहरे पानी में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एक शव तैरते हुए देखा। इसके बाद तत्काल सकरी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सागर पासी पिता स्व. शंभू पासी (28 वर्ष) के रूप में हुई।

दोस्त के साथ निकला था

पुलिस के मुताबिक, सागर वर्ष 2019 में ट्रांसजेंडर बन गया था और किन्नर के रूप में जीवन यापन कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सागर रविवार दोपहर एक अन्य मित्र के साथ घर से निकला था। इसके बाद मंगलवार सुबह उसकी लाश मुरुम खदान के पानी में मिली। शव के चेहरे से खून निकलता हुआ दिखाई दिया, जिसके चलते परिजनों और ग्रामीणों की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत हत्या है या किसी अन्य कारण से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स की मरच्यूरी भेज दिया है। पुलिस अब मृतक के घर से निकलने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। उसके साथ मौजूद व्यक्ति सहित अन्य संभावित लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गुरु-चेला विवाद में किन्नर की हत्या! शराब पार्टी के बाद गला घोंटकर हत्या, खेत में फेंका शव; साथी किन्नर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button