अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हेलमेट एवं कार सवार को शीटबेल्ट लगाना अनिवार्य, साथ ही दिए गए ये निर्देश

आमजनों से सहज व्यवहार रखने के निर्देश, निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने पर अब होगी कड़ी कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का अब त्वरित अमल हो रहा है। रायपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने एवं कार सवार को शीटबेल्ट लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विभागीय प्रमुख निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों के भी समय पर निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी विभागों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और उपस्थिति की जांच की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि अब समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट में पहुंचने वाले सभी आमजनों के साथ अधिकारी एवं कर्मचारी सहज व्यवहार रखें और कार्यालयों की साफ-सफाई भी रखी जाएं। कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं पुरूष टाॅयलेट की सफाई समय-समय पर की जाएं।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5:15 बजे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। अनुपस्थित मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम की पट्टिकाएं होना अनिवार्य है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर आमजनों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेस-4 अंतर्गत ईस्ट जोन क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, कई राज्यों के अभियंता भी शामिल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल