24 साल की युवती के साथ गैंगरेप : 5 आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

लड़की के भाई को धमकी देकर भगाया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में गैंगरेप का मामला सामने आया है। 7 लड़कों ने मिलकर मेला देखने गई 24 साल की युवती के साथ गैंगरेप किया है। आरोपियों ने पहले लड़की के भाई को धमकाकर भगा दिया। फिर लड़की को घसीटकर जंगल की तरफ ले जाकर सभी ने उसके साथ दरिंदगी की। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। जबकि, 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पूरा मामला बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र का है। जहां 4 मार्च को मावलीपदर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया था। जानकारी के मुताबिक, युवती अपने परिजनों के साथ मेला देखने गई हुई थी। परिवार के लोग वहां घूम रहे थे और युवती अपने भाई के साथ स्कूल के पीछे खाना खाने गई थी।
यहां दोनों भाई-बहनों को अकेला देख इलाके के कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया था। भाई को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया। जब युवती चीखने लगी तो उसके मुंह पर हाथ रख उसे घसीटकर जंगल की तरफ लेकर गए। यहां एक तालाब के किनारे झाड़ियों के पास उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। बदमाशों ने जिस जगह वारदात को अंजाम दिया वह जगह मेला स्थल से काफी दूर थी।
4-5 मार्च की देर रात युवती के साथ दरिंदगी हुई। युवती के भाई ने परिजनों को जानकारी दी थी। परिजन उसे खोजने निकले थे। लेकिन, अंधेरा और जंगल का इलाका होने की वजह से उसे ढूंढ न पाए। करीब डेढ़ से 2 घंटे के बाद युवती रोते हुए खुद स्कूल के पास पहुंची। यहीं पर परिजन मौजूद थे। इधर, युवती ने उसके साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी अपने परिजनों को दी। फिर 5 मार्च की सुबह पीड़ित परिवार थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने फौरन एक टीम बनाकर दरभा थाना क्षेत्र के गुमड़पाल से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों में दुलगो पोड़ियामी (35), बुधराम मड़काम (20), कुम्मा कवासी (25), आयतु मड़कामी (25) समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि, एफआईआर होने के बाद 12 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई की है। 2 आरोपी फरार हैं। जिनकी लगातार तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल