3 दिन से लापता युवक का छठ घाट के पास मिला शव, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शनिवार सुबह छठ घाट के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक तीन दिनों से लापता था। मामला सूरजपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान सतपाल सिंह चावला उर्फ राजू पिता किशन सिंह चावला के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चिरमिरी का निवासी था तथा वर्तमान में सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड भट्ठापारा में रह रहा था। युवक बाइक मैकेनिक का काम करता था। बताया जा रहा है कि राजू पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, इसी बीच सड़क किनारे उसका शव मिलने की खबर सामने आई।

नदी के पास देखे जाने की चर्चा

प्राथमिक जानकारी में युवक को शुक्रवार देर शाम नदी के पास देखे जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, उसके बाद क्या हुआ और वह छठ घाट के पास कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। मौके पर पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य जुटाए। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्पष्ट

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों, परिचितों और अन्य संभावित संपर्कों से जानकारी जुटा रही है। मामले में हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: दशहरा की रात से लापता था युवक, तीसरे दिन जंगल से घिरे तालाब में मिला शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल