धान रोपाई से लौट रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटीः 2 महिलाओं की मौत, 10 से ज्यादा घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 20 से 25 मजदूरों से भरी एक मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी मजदूर धान रोपाई कर घर लौट रहे थे। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य मजदूर घायल हो गए। जिसमें तीन महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम परेवा के महिला-पुरुष मजदूर धान की रोपाई का काम कर बुधवार शाम को पिकअप वाहन (क्रमांक जेएच 03 एजे 0323) से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जारगिम-जुड़वानी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क से उतरकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कई मजदूर वाहन से बाहर जा गिरे।

इस दुर्घटना में विमला नगेशिया (40) और कामेश्वरी पैकरा (46), दोनों निवासी परेवा, की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफता-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

शंकरगढ़ थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूरों को लेकर लौट रही पिकअप ने रास्ते में एक अन्य पिकअप को टक्कर मार दी थी। इसके बाद ग्रामीणों के पीछा करने के डर से चालक तेज रफ्तार में वाहन भगाने लगा और मोड़ पर नियंत्रण खोने से वाहन पलट गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घटना के बाद जनपद पंचायत शंकरगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे ने मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए पांच-पांच हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बेकाबू कार ने स्कूटी और साइकिल को मारी टक्कर, शिक्षक की मौके पर मौत, साइकिल सवार गंभीर, हवा में उछलकर पलटी कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button