राजिम ब्रेकिंग : पिकनिक मनाकर लौट रहे दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, घटना में तीन युवक घायल, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पिकनिक मनाकर लौट रहे दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हुई है। जिसमें दो युवकों को चाकू मारा गया है वहीं एक युवक पर रॉड से हमला किया गया है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरछेड़ी के 15 से 20 युवक पिकअप में सवार होकर फिंगेश्वर के पास सरगी नाला पिकनिक मनाने गए हुए थे। वहीं अभनपुर क्षेत्र के ग्राम छछानपैरी से दो गाड़ियों में एक पिकअप में 25 से अधिक महिलाएं और एक वैगनआर में 5-6 युवक सवार होकर बागबाहरा के पास चंडी गए घूमने हुए थे।

देर शाम लौटते समय ग्राम बोरसी के पास दोनों पक्षों के बीच चाकू बाजी और हाथापाई हुई। जिसमें पिपरछेड़ी गांव के कन्हैया यादव, केशव साहू और आकाश नगारची पर चाकू और रॉड से हमला कर घायल कर दिया है। जिसमें एक युवक के कान के पीछे सिर में, एक युवक की पीठ में वार किया गया है। वहीं एक युवक के सिर पर रॉड से हमला किया गया है। जिसे उपचार हेतु राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पिकअप सवार महिलाएं राजिम थाना पहुंची। वहीं वेगनआर कार सवार भागने के चक्कर में थे, जिसे राजिम पुलिस पकड़ कर थाने लाई। इधर पिपरछेड़ी के युवक भी थाने पहुंचे। महिलाओं का आरोप है कि पिपरछेड़ी के युवाओं ने छेड़छाड़ की है। वहीं पिपरछेड़ी वालों का आरोप है कि महिलाओं और कार में सवार युवकों ने मारपीट कर चाकू बाजी की है। दोनों पक्षों ने राजिम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पिपरछेड़ी के युवकों ने बताया कि कार में सवार युवकों ने उनकी वाहन को रोककर मारपीट शुरू कर दी। कार में सवार कुछ युवकों ने राड और चाकू से हमला कर दिया। वहीं महिलाओं ने भी पिकअप में चढ़कर कुछ युवकों के साथ मारपीट की। युवकों का कहना है कि उन्होंने महिलाओं के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। मार्ग में एक मंदिर पड़ा, जहां उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसी बात पर विवाद हुआ है।

राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : युवक की पीट पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल