ये शिक्षा का मंदिर है या फिल्म सिटी! कहीं प्राचार्य कर रहे डांस, तो कहीं युवक-युवती बना रहे स्कूल में फिल्मी रील

नशे में धुत प्रधानपाठक की शर्मनाक हरकत: मोबाइल पर गाना बजाकर छात्राओं के साथ किया डांस, DEO ने किया सस्पेंड

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। दरअसल, प्राथमिक शाला के शिक्षक का स्कूल समय में नशे की हालत में बच्चों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत पशुपतिपुर का है।

जानिए पूरा मामला

वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पशुपतिपुर के प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक लक्ष्मी नारायण सिंह अक्सर नशे की हालत में स्कूल पहुंचते हैं। नशे की हालत में प्रधानपाठक ने कक्षा में मोबाइल पर गाना बजाकर स्कूली छात्राओं के साथ डांस करना शुरू कर दिया। स्कूल के कुछ स्टाफ ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। स्कूल समय में स्कूल परिसर में हुई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में शिक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह फोन पर गाना बजाकर छात्राओं के साथ बेहिचक डांस करते नजर आए।

इस मामले को लेकर जब मीडिया ने छात्राओं से बात की तो उन्होंने बताया कि शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आता है और बच्चों के साथ मारपीट भी करता है। बच्चों के मुताबिक शिक्षक का ऐसा व्यवहार अब आम हो गया था, जिससे वे काफी डरे हुए थे। घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था और स्कूल निरीक्षण व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

DEO ने किया सस्पेंड

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी नाराजगी जताई। वायरल वीडियो के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण सिंह को निलंबित कर दिया है। शिक्षक का मुख्यालय डीईओ कार्यालय बलरामपुर तय किया गया है।

अभनुपर ब्लॉक के स्कूल में युवक-युवतियों ने बनाया रील

दूसरा मामला रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक का है। जहां एक स्कूल में बिना अनुमति रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि अभनपुर ब्लॉक के ग्राम परसदा सोंठ स्थित शासकीय स्कूल परिसर में युवक-युवतियों ने वीडियो बनाया है। वीडियो में एक युवक और युवती ‘‘एक हे दीवाना, एक हे दीवानी’’ गाने पर एक्ट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह बात सामने आई है कि यह वीडियो छुट्टी के दिन बनाया गया है।

लेकिन वीडियो के कंटेंट और लोकेशन को लेकर अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यह स्कूल शिक्षा का मंदिर है और यहां इस तरह की फूहड़ता निंदनीय है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में दिख रहे युवक-युवती उस स्कूल के छात्र भी नहीं हैं।

इसी तरह का एक और मामला 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामने आया था। जहां योग कार्यक्रम के दौरान अभनपुर ब्लॉक के हसदा स्कूल में शिक्षकों के साथ बच्चे छत्तीसगढ़ी फूहड़ गानों पर योग करते नजर आए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ( यहाँ पढे….)

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

फूहड़ गानों पर शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत बच्चे ने किया योग, जांच के आदेश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल