गरियाबंद ब्रेकिंग: छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने वाले प्राचार्य हटाए गए, घंटों प्रदर्शन के बाद खुला ताला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के हाई स्कूल में छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने वाले प्राचार्य को हटा दिया गया है। पालकों और छात्राओं की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बीईओ ने यह कार्रवाई की है। वहीं स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। पूरा मामला जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अकलवारा का है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल अकलवारा हाई स्कूल में पदस्थ प्राचार्य जेपी वर्मा पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। प्राचार्य के दुर्व्यवहार से नाराज छात्राओं और पालकों ने स्कूल खुलने से पहले ही गेट पर ताला लगा दिया और प्राचार्य को हटाने की मांग करने लगे। पालकों ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन कर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी थी। मामले की जानकारी मिलते ही छुरा तहसीलदार और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केएल मतावले तत्काल मौके पर पहुंचे।

प्राचार्य पद से हटाए गए जेपी वर्मा

अधिकारियों ने पालकों और ग्रामीणों से चर्चा कर मामले की जानकारी ली। उपस्थित लोगों ने अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देकर प्राचार्य जेपी वर्मा को प्राचार्य पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह व्याख्याता सुरेश कुमार वर्मा को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। वहीं अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि आगे की कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

भेजा गया जांच रिपोर्ट

मामले को लेकर बीईओ केएल मतावले ने मीडिया को बताया कि अकलवारा हाईस्कूल में तालाबंदी की जानकारी मिलने के बाद वे तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने प्राचार्य जेपी वर्मा को हटाने की मांग की। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा के बाद प्रभारी प्राचार्य जेपी वर्मा को हटा दिया गया है। उनके प्रभार की समस्त जिम्मेदारियां वरिष्ठ शिक्षक सुरेश कुमार वर्मा को सौंप दी गई है। बीईओ मतावले ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। जहां से आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उत्तीर्ण छात्राओं को फेल करने का आरोप

स्कूली छात्राओं ने प्राचार्य जेपी वर्मा के खिलाफ 11वीं की छात्राओं के परीक्षा परिणाम में हेरा-फेरी करने और पास छात्राओं को फेल करने का आरोप लगाया। था। इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद होते देख गुस्साए अभिभावक सुबह से ही स्कूल के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: प्राचार्य पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार का आरोप, प्राचार्य की मनमानी से गुस्साए छात्राओं ने स्कूल में जड़ा ताला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल