प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, दोस्तों को दिखाया… फिर दोस्तों ने संबंध बनाने बनाया दबाव, 10 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो देखने के बाद दोस्तों ने भी नाबालिग पर गंदी नजर डालनी शुरू कर दी और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी होरी लाल चौहान (30 वर्ष) और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि बाद में उसने यह वीडियो अपने साथ काम करने वाले दोस्तों को भी दिखा दिया।
संबंध बनाने बनाया दबाव
वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों की नीयत बिगड़ गई। वे नाबालिग को देखकर अश्लील इशारे करने लगे और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उस पर लगातार दबाव बनाने लगे। पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई। रोज-रोज की धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर उसने पूरी घटना अपने भाई को बताई।
इसके बाद पीड़िता और उसका भाई बालको नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी होरी लाल चौहान सहित कन्हैया सिंह, उदय चौहान, मनीष चौहान, बुग्गु चौहान, राकेश सिंह, दशरथ पटेल, चित्रभान पटेल, शत्रुघ्न चौहान और योगेश चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











