राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, भूपेश बघेल को लेकर कहा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के एक दिन पहले ही कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जमकर गंभीर आरोप लगाए । उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान यहां उनके साथ बदसुलूकी का आरोप भी लगाया है । बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की ओर से राधिका को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है । राधिका ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया सेल प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी जमकर आरोप लगाए है ।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस लेकर कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला पर बड़ा ही गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सुशील आनंद शुक्ला और धनंजय सिंह ठाकुर पर न्याय यात्रा के दौरान शराब का ऑफर करने तथा आधी रात उनके कमरे का दरवाजा खटखटाने की बात कही । कहा कि  वे फोन करके देर रात तक पूछते थे कि कौन सी ब्रांड की शराब पीनी है, वो उनके कमरे में पहुंचाने का काम करेंगे। इन सब की शिकायत मैंने शीर्ष नेताओ से की लेकिन उन्होंने ना ही मेरी बात सुनी और ना ही कोई कार्यवाही की ।

कमरे की कुंडी बंद कर की बदसलूकी

उन्होंने आगे बताया कि हद तब हुई जब 30 तारीख को कांग्रेस दफ्तर छत्तीसगढ़ में सुशील आनंद शुक्ला ने जब मैं उनसे बात करने गई तो, उन्होंने मुझे गालियां दीं। चिल्लाने लगे, बत्तमीजी की मेरे साथ। मैने जब रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो, सुशील आनंद शुक्ला के कहने पर दो अन्य लोगों ने गेट बंद कर दिया गया और कुंडी लगा दी। मुझे दरवाजा नहीं खोलने दिया गया। मुझसे बदसलूकी की गई। जो उस पल मेरे साथ हुआ आज भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

भूपेश ने कहा छत्तीसगढ़ छोड़ दो 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने सचिन पायलट को फोन किया लेकिन उन्होंने मुझसे बात नहीं की, उनके पीए ने मुझे बताया कि सचिन पायलट व्यस्त हैं। वहां उन्होंने मुझे घटना के बारे में कुछ भी न बोलने, अपना मुंह न खोलने के लिए कहा, इसके बाद मैंने भूपेश बघेल, पवन खेड़ा और जयराम रमेश को फोन किया लेकिन उनमें से किसी ने भी जवाब नहीं दिया । बाद में भूपेश बघेल ने मुझे वापस फोन किया तब उन्हे फोन पर सारी घटना बताई और कहा कि आप हमें बेटी बनाकर तीजा में बुलाते है लेकिन आपके ही आदमी मेरे साथ गलत कर रहे है मै राजनीति छोड़ना चाहती हु तो भूपेश ने कहा कि नहीं आप छत्तीसगढ़ ही छोड़ दो । तब मुझे समझ आया कि यह सब सिर्फ एक साजिश थी ।

कांग्रेस राम विरोधी

राधिका खेड़ा ने कहा कि, बीजेपी हमेशा आरोप लगाती रही कि, कांग्रेस राम विरोधी है, हिंदू विरोधी है। मैं यह सुनती आ रही थी, 22 साल पार्टी में रही, लेकिन कभी नहीं माना। मेरी आंखों से पर्दा उस दिन हटा, जब मैं खुद रामलला के दर्शन करने गई। इसके बाद मुझे पार्टी की ओर से डांट लगाई गई। मुझे डिबेट में कम भेजा जाने लगा। तभी से मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा था।

भाजपा की लिखी हुई है स्क्रिप्ट

इस पूरे मामले को लेकर PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मैंने स्वयं जांच की और रिपोर्ट भी भेज दी है। उन्हें (राधिका खेड़ा) थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए था। देख लेना चाहिए था कि न्याय मिल रहा है या नहीं। इतनी जल्दबादी क्यों?… राधिका खेड़ा भाजपा की लिखी हुई स्क्रिप्ट को पढ़कर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

नेता प्रतिपक्ष महंत के खिलाफ थाने मे दर्ज हुई FIR, बयान देकर बुरे फंसे नेताजी, जानिए क्या है मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल