युवती से बात करना युवक को पड़ा महंगा, भाईयों ने युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पांच बदमाशों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भाटापारा में सुनील डिक्सेना हत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित ने बताया कि सुनील डिक्सेना उसकी बहन को बार-बार फोन कर परेशान करता था। उसका नंबर ब्लाक करने के बाद भी दूसरे नंबरों से फोन लगाकर परेशान करता था। इससे परेशान होकर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ सुनील की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार सुनील डिक्सेना उर्फ राजू जायसवाल (47 वर्ष) भाटापारा में टानेश कुमार ध्रुव किराये के मकान में रहता था। 3 मई को उसकी बेरहमी से पिटाई कर घर के बाहर छोड़ दिया। मकान मालिक टानेश ने सुनील को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने एफआईआर कर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

हाकी स्टिक से की मारपीट

पुलिस ने सायबर टीम की मदद ली। इसके साथ आसपास लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान फुटेज में मृतक सुनील को मुकेश कुमार भैया पिता दिनेश राम भैया (24), कामेश यादव उर्फ एप्पी पिता जीवन यादव (25), राजू ध्रुव पिता अनूप ध्रुव (22) संत माता कर्मा वार्ड, अश्वनी साहू पिता चिमनलाल साहू (22), दीपक धीवर पिता लथेलू धीवार (21) के साथ देखा गया था। संदेह के आधार पर इन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह किया, फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल लिया।

आरोपियों ने बताया कि सुनील आरोपियों की एक बहन से को बार-बार फोन करके परेशान करता रहता था, जबकि युवती की सगाई हो गई है। युवती ने सुनील का नंबर भी ब्लाक कर दिया, इसके बावजूद सुनील दूसरे नंबरों से फोन करता था। इसकी जानकारी जब युवतियों ने अपने भाई को बताई, तो पांचों ने मिलकर सुनील को हाथ मुक्का व हाकी स्टिक से गंभीर रूप से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसके बाद सुनील को बाइक में बैठाकर उसके किराए के घर के सामने लाकर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

हत्या की गुत्थी सुलझी: गाड़ी चलाने नहीं दिया, तो पत्थर से कुचल दिया भाई का चेहरा, फिर जंगल ले जाकर जूते की रस्सी से घोंट दिया गला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल