8वीं के छात्र ने स्कूल के कमरे में लगाई फांसी: इस बात से था नाराज, पुलिस ने कही ये बात, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 13 साल के नाबालिग लड़के ने अपने स्कूल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। छात्र ग्राम सुलौनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्र मोबाइल नहीं मिलने से नाराज था, इसी वजह से यह कदम उठाया होगा। घटना सक्ती जिले के मांसी थाना क्षेत्र का है।
26 दिसम्बर से था लापता
जानकारी के अनुसार कक्षा आठवीं में पढ़ने वाला 13 वर्ष का नाबालिग छात्र आदित्य श्रीवास जो कि सुकलीपाली का रहने वाला है, उसने स्कूल में ही खुदकुशी कर ली है। मृतक के पिता शांति श्रीवास ने बताया कि 26 दिसंबर को वह घर आकर मोबाइल लेने की जिद कर रहा था। पिता का कहना है कि उसने मजदूरी का पैसा आने के बाद मोबाइल खरीद देने की बात कही थी। जिस पर वह नाराज हो गया। सोमवार की दोपहर 12 बजे वो घर से निकला था। देर शाम तक भी जब वो घर वापस नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सोचा कि वो मेला देखने के लिए चला गया होगा और रात तक आ जाएगा।
स्कूल के कमरे में फंदे से लटक रहा था शव
इस बीच स्कूल में भी क्रिसमस की छुट्टियां चल रही थीं। जब 26 दिसंबर की देर रात तक भी छात्र घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाए अपने स्तर पर ही बच्चे की तलाश करते रहे। रिश्तेदारों के घर जाकर भी उसे ढूंढा गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 29 दिसंबर को स्कूल खुलने पर जब चपरासी दरवाजा खोलकर अंदर गया, तो कमरे में पंखे के चलने की आवाज सुनी। इसके बाद दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वो अंदर से बंद मिला। पीछे की खिड़की से जब क्लास रूम में झांककर देखा गया, तो बच्चे का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त आदित्य श्रीवास के रूप में की गई। बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। डॉक्टरों ने शव 4 दिन पुरानी बताई है। बच्चे के पिता बाल काटने के साथ-साथ ज्यादा कमाई के लिए मजदूरी भी करते हैं। वहीं स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चा स्कूल के अंदर कैसे घुसा इसकी जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने आशंका जताई है कि जिस कक्षा में छात्र मे फांसी लगाई है, उसके पीछे की खिड़की का रॉड बीच से खुला हुआ था। इसी से वो कमरे के अंदर घुसा होगा। उसने आत्महत्या के लिए कमरे में रखी टेबल और अपने पास रखे स्कार्फ का इस्तेमाल किया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल