अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप : 20 से अधिक घायल, खेत में मजदूरी करने जा रहे थे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शनिवार सुबह सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं। सभी खेत में मजदूरी करने के लिए जा रहे हैं, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना बालोद के डौंडी लोहारा क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम भेड़ी से नाहंदा खेत में काम करने के लिए 22 महिलाएं पिकअप में सवार होकर निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन बहुत तेज रफ्तार में था, जिसके कारण ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वो पलट गया। दुर्घटना डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर संबलपुर-खैरोडीह के बीच हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं को पिकअप से बाहर निकाला गया। वहीं लोहारा और देवरी थाना पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।
22 महिलाएं घायल, 6 की हालत गंभीर
सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के दो आपातकालीन सेवा वाहन मौके पर पहुंचे। हादसे में सभी 22 महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी घायलों को डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल 6 महिलाओं को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। इनमें से कुछ महिलाएं भेड़ी की रहने वाली हैं और कुछ आसपास के गावों की। हादसे में कई महिलाओं के हाथ और सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं एक महिला की कटी हुई उंगली घटनास्थल पर पड़ी है।
तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि महिलाओं को पीछे खुली गाड़ी में बैठाया गया था। तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ। पिकअप को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। घायल महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल आरोपी पिकअप ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film