डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की नई ताकत बनेगा रायपुर ग्रामीण आईटी सेल, हितेश मंडाई के नेतृत्व में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न
सोशल मीडिया के जरिए संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बदलते डिजिटल दौर में राजनीतिक संगठनों के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती अहमियत के बीच भाजपा ने भी अपनी डिजिटल रणनीति को और धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रायपुर ग्रामीण आईटी सेल की जिला एवं मंडल स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला संयोजक हितेश मंडाई के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई, रायपुर ग्रामीण आईटी सेल प्रभारी मिनी पाण्डेय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वर्षा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान रायपुर ग्रामीण आईटी सेल के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और संगठन के डिजिटल विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आईटी सेल की भूमिका, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, सोशल मीडिया के प्रभावी एवं सकारात्मक उपयोग तथा भाजपा की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन हुआ।
प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई एवं रायपुर ग्रामीण आईटी सेल प्रभारी मिनी पाण्डेय ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने आईटी सेल के पदाधिकारियों से सक्रियता के साथ काम करते हुए डिजिटल माध्यमों को संगठन की मजबूत आवाज बनाने का आह्वान किया।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे भाजपा की बात

जिला संयोजक हितेश मंडाई ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है और आईटी सेल संगठन तथा जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि रायपुर ग्रामीण में जिला से लेकर मंडल स्तर तक आईटी सेल को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा, संगठन की गतिविधियों तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।
हितेश मंडाई ने कहा कि आईटी सेल की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से रायपुर ग्रामीण में संगठन के डिजिटल नेटवर्क को नई मजबूती दी जाएगी।
डिजिटल विस्तार को गति देने का लिया संकल्प
बैठक में मौजूद जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग, संगठन की गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा भाजपा की विचारधारा एवं जनहितकारी कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूती से प्रस्तुत करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन रायपुर ग्रामीण भाजपा के डिजिटल संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
छत्तीसगढ़ BJP ने तय की नई टीम, 15 प्रकोष्ठों में नियुक्तियां; चुन्नीलाल साहू को बड़ी जिम्मेदारी











