होली पर्व पर मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर : बंद रहेगी शराब दुकान

देशी-विदेशी मदिरा दुकानें रहेगी बंद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :- होली पर्व पर मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। राज्य शासन द्वारा 8 मार्च 2023 होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित करते हुए जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें तथा मद्य भाण्डागार को पूर्णतः बंद रहेगी।
इस सम्बंध में कलेक्टर प्रभात मलिक ने उक्त शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया है कि शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाई जाए और उन्हें जब्त करने की कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल